Yugendra Bhonsle
Yugendra

On this planet to experience human life.

← All writing

छोटी सी है ज़िन्दगी

Poetry

छोटी सी है ज़िन्दगी 

जिसको आना हो आए, 

चले जाना हो जाए, 

किसी को बुलाना क्यों है?!

कोई साथ देना चाहे,

या कोई दूर भागना चाहे, 

करने दो जो करना हो,

किसी को बताना क्यों है?!

हर कोई उतना ही जान पाएगा तुम्हें, 

जितना वो जानना चाहता हैं,

तो फिर कोई क्या सोचे तुम्हारे बारे में,

किसी से घबराना क्यों है?!

तेरी अहमियत क्या है, 

ये तू जानता है,

कोई अगर इसे न समझ पाए तो,

किसी को समझाना क्यों है?!

छोटी सी है ज़िन्दगी 

जिसको आना हो आए, 

चले जाना हो जाए, 

किसी को बुलाना क्यों है?!


- YSB (19.10.2021)

OlderYet again NewerLove today

Comments

Loading…

Comments are reviewed before they appear.